मेहनत से हर मुकाम को हासिल कर सकते हंै : सुखविंदर
लहरागागा| गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज खोखर कलां में ईनाम वितरण समारोह करवाया गया। इस दौरान शिक्षा व खेलों में बढिय़ा स्थान हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कॉलेज एमडी पवन कुमार गुप्ता व चेयरमैन राकेश शर्मा ने कहा कि युवाओं को मौजूदा समय में मोबाइल व सिनेमा ने अपनी जकड़ में ले लिया है। युवाओं को इनसे दूर रहकर सच्चे मन से शिक्षा हासिल करनी चाहिए। प्रिंसिपल सुखविंदर सिंह ने कहा कि मेहनत से हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। (वरिन्द्र)