पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूल लहरा के 9 छात्रों ने पास की डीटीपीएफ परीक्षा

सरकारी स्कूल लहरा के 9 छात्रों ने पास की डीटीपीएफ परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहरागागा |सरकारी स्कूल लहरा गांव के बच्चों ने डीटीपीएफ की 28वीं वार्षिक वजीफा परीक्षा में लगातार छठीं बार पहले दस स्थानों में से आठ स्थान प्राप्त किए हैं। डीटीपीएफ जिला संगरूर द्वारा 14 फरवरी 2018 को वजीफा परीक्षा में लहरा गांव के 9 बच्चों ने पहले दस स्थानों मेंं आकाशदीप सिंह ने पहला, कमलप्रीत कौर ने दूसरा, हरमीत सिंह ने तीसरा, पूजा ने चौथा, नवकेत कौर ने पांचवां, हरमन कौर ने छठा, रिंपी ने सातवां, अमृतपाल सिंह और कृष्णा कौर ने नौवां स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर सरकारी प्राइमरी स्कूल लहरा की इंचार्ज रिंकी अरोड़ा और समूह स्टाफ ने बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंचार्ज रिंकी अरोड़ा ने बच्चों को बधाई दी और बच्चों के सुंदर भविष्य की कामना की। (वरिन्द्र)

खबरें और भी हैं...