पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 टीचर्स की बदली से गुस्साए लोगों ने खंडेबाद स्कूल को लगाया ताला

3 टीचर्स की बदली से गुस्साए लोगों ने खंडेबाद स्कूल को लगाया ताला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहरागागा में स्कूल को ताला लगाकर रोष व्यक्त करते हुए गांव के लोग।

जिला व राज्य स्तर पर संघर्ष शुरू करने की चेतावनी

भास्कर संवाददाता| लहरागागा

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खंडेबाद में तीन अध्यापकों का तबादला किए जाने से गुस्साए लोगों ने स्कूल को ताला लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सरपंच तरसेम सिंह, पंच बलजिंदर सिंह, दर्शन सिंह, सुखदेव सिंह, सुरजीत सिंह ने कहा कि स्कूल में सामाजिक शिक्षा, साइंस व गणित के अध्यापकों की बदली नजदीकी गांव में कर दी गई है। जबकि स्कूल में पहले ही अध्यापकों की कमी थी। उच्च अधिकारियों को बार-बार अध्यापकों की कमी संबंधी अवगत करवाने के बावजूद भी तीन अध्यापकों की बदली कर दी गई है। जिस कारण स्कूल को ताला लगाना पड़ा है। इस मौके पर कामरेड सतवंत सिंह खंडेबाद ने कहा कि स्कूल में 200 के करीब गरीब घरों के बच्चे पड़ते हैं। परंतु अध्यापकों की कमी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्कूल में अध्यापकों की कमी पूरी न की गई तो जिला व राज्य स्तर पर संघर्ष शुरू किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी हरकंवलजीत कौर का कहना है कि छात्रों की संख्या के अनुसार स्कूल में अध्यापकों की संख्या अधिक थी जिस कारण अध्यापकों की बदली की गई है फिर भी स्कूल से टाइमटेबल मंगवाया गया है ताकि बच्चों की शिक्षा पर बुरा असर न पड़े। इसके बाद अगला निर्णय लिया जाएगा। (वरिंदर)

स्कूल में अध्यापकों की संख्या अधिक थी : डीईओ

खबरें और भी हैं...