मांगों को लागू कराने के लिए जंगलात वर्करों का धरना 18 को
लहरागागा| जंगलात वर्कर यूनियन की बैठक प्रधान जसविंदर सिंह गागा की अगुवाई में हुई। इसमें जसविंदर सिंह ने कहा कि 18 मई को वर्करों की मांगों संबंधी वनरेंज दफ्तर के समक्ष धरना दिया जाएगा। कुछ समय पहले भी वनरेंज अधिकारी की ओर से उनकी मांगें मान ली गई थी, जिस कारण वर्करों की ओर से धरना समाप्त कर दिया गया था। परंतु कई महीने बीतने के बाद भी मांगों को लागू नहीं किया हैं, जिस कारण वर्करों को धरना लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।(वरिंदर)