दो डिफाल्टरों ने बैंक का 36 लाख कर्ज जमा करवाया : जीएम
लहरागागा |खेती विकास बैंक की ओर से डिफाल्टरों से पैसे वसूलने के लिए चलाई गई मुहिम को सफलता मिल रही है। इस संबंधी जानकारी देते जिला जनरल मैनेजर वीरदविंदर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के अकाली नेता जो विधानसभा के चुनाव भी लड़ चुका है। बैंक ने उससे 21 लाख रुपए वसूल करने है। जिसने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए 5 लाख रुपए जमा करवा दिए हैं। बाकी रकम जमा करवाने के लिए उसने 31 मई तक का समय मांगा है। दूसरे मामले में गांव अनदाना के एक नंबरदार ने बैंक से कर्ज लिया था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे मामले में गांव मंडवी के दो डिफाल्टरों ने बैंक के 62 लाख रुपए के कर्ज से 36 लाख रुपए बैंक को जमा करवा दिए है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर संगरूर की ओर से बैंक की वसूली के लिए पंजाब लैंड रेवन्यू एकट 1887 के अधीन 268 बड़े डिफाल्टरों के सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं। जिनसे 1347.28 लाख की रकम बैंक ने वसूलनी है। (वरिंदर)