संगरूर| अतिरिक्त सेशन जज जगदीप सिंह ने कत्ल के जुर्म में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। थाना लहरागागा में 14 जुलाई 2014 को सरपंच तरसेम सिंह ने अपने बेटे जुगराज सिंह के कत्ल केस में हरजिंदर सिंह निवासी कालबंजारा व 8 लोगों पर पर्चा करवाया था। कोर्ट ने हरजिंदर सिंह को उम्रकैद व 31 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। बाकी 7 की सुनवाई हो चुकी है।