सरकारी से कम रेट पर बोली, जमीन की बाेली स्थगित
लहरागागा| गांव जलूर में जनरल कोटे की पंचायती जमीन की बोली स्थगित कर दी गई है। जनरल कोटे की लगभग 34 एकड़ जमीन की बोली किसानों की ओर से सरकारी रेट से कम रेट पर देने के कारण स्थगित कर दी गई है। बीडीपीओ लहरा गुरनेत सिंह जलवेड़ा ने बताया कि सरकारी रेट 45 हजार रुपए है, परंतु किसानों की ओर से सरकारी रेट से कम बोली देने के कारण बोली स्थगित कर दी गई है। बोली अगले सप्ताह दोबारा की जाएगी। बिना सरकारी प्रवानगी के बोली के रेट कम नहीं किए जाएंगे। (वरिंदर)