लहरागागा|सेहत विभाग की ओर से शुरू की गई टीकाकरण मुहिम के तहत डॉ. सूरज शर्मा की अगुवाई में डीएवी पब्लिक स्कूल खाई में बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर डॉ. सूरज शर्मा ने बताया कि सेहत विभाग की ओर से लगाया जा रहा एमआर का टीका डब्ल्यूएचओ से प्रमाणित है, जो पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों में न आकर अपने बच्चों को यह टीका जरूर लगवाया जाए। इस मौके पर प्रिंसिपल विपिन सूसा, मनोज कुमार, बंत कौर, नीटा रानी, करमजीत कौर, दर्शन सिंह, किरनपाल कौर, जगदीप सिंह, प्रवीन खोखर आदि उपस्थित थे।