पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल के बेटे राहुल इंदर सिंह ने खेल स्टेडियम को जिम का समान देकर अपना वादा पूरा कर दिया है। इस संबंधी जानकारी देते सनमीक सिंह हैनरी ने बताया कि इंडोर स्टेडियम को उद्घाटन करते समय राहुल इंदर सिंह ने नौजवानों को जिम का समान देने के वादा किया था, जो उन्होंने पूरा कर दिया है। उन्होंने खिलाड़ियों को दिल लगाकर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सुरिंदर गर्ग, भूषण गोयल, राजेश गर्ग, दरबारा सिंह, संजीव कुमार, प्रवीन रोड़ा, नीटू शर्मा, सुरेश ठेकेदार, ईश्वरदास कबाडिय़ा, मनजीत सिंह, सहजपाल कौर के अलावा अनके गणमान्य लोग उपस्थित थे। (वरिंदर)