लेस्लीगंज | प्रखंड पुलिस पुरनाडीह निवासी सुरेंद्र राम को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने बताया कि सुरेंद्र पर स्थायी वारंट लंबित था। पुलिस काफी दिनों से उसी पड़ताल कर रही थी। मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर घर से पकड़ा गया है।