ग्राम स्वराज अभियान के तहत लगा शिविर शौचालय निर्माण के लिए 45 आवेदन आए
लेस्लीगंज | ग्राम स्वराज अभियान के तहत अनुसूचित जाति बहुल जैतूखाड गांव में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नोडल पदाधिकारी बीईईओ अरविंदा कुमारी व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विनय कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर नोडल पदाधिकारी ने कहा की आज के बदलते परिवेश में अपने घर व पास पड़ोस की नियमित साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है। वहीं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को शौचालय के उपयोग तथा खुले में शौच से फैलने वाली बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में उपस्थित 45 लोगों ने शौचालय निर्माण के लिए आवेदन जमा कराया। इस शिविर में स्वयंसेवक अवधेश राम, कृष्णा पासवान, नागेंद्र पासवान, संतोष पासवान, शोभा देवी, भारती देवी, मीना देवी समेत स्वयं सहायता समूह की कई महिलाएं मौजूद थी।