नाम बदलने के लिए सीएम को दी बधाई
शहीद नीलांबर पीतांबर फाउंडेशन पलामू के निदेशक सह सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने लेस्लीगंज का नाम नीलांबर पीतांबर नगर किए जाने पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास वह चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह को बधाई दी है। उन्होंने कहा की कई वर्षों से लेस्लीगंज का नाम बदलने की मांग की जा रही थी। आस्था के द्वारा भी कई बार लेस्लीगंज का नाम नीलांबर-पीतांबर नगर करने की मांग की गई थी।