22 को बुढ़वा बाबा की मजार पर होगी शानदार कव्वाली
लेस्लीगंज | सालाना उर्स के अवसर पर 22 अप्रैल को हजरत अंजान शाह दाता उर्फ बुढ़वा बाबा के मजार पर शानदार कव्वाली मुकाबला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के टीवी एवं प्लेबैक सिंगर नईम साबरी तथा आसिफ साबरी के बीच मुकाबला होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांकी विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह होंगे। इस आशय की जानकारी अंजुमन मिलते इस्लामिया कमेटी के हुमायूं खां ने दी है।