लेस्लीगंज | पांकी विधायक देवेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को प्रखंड के गोपालगंज गांव में जेबीएम एक्वा फ्रेश आरओ प्लांट का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के द्वारा माला पहनाकर विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मौके पर विधायक ने कहा कि पहले प्रखंडवासियों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं हो पाती थी, लेकिन आरओ प्लांट के शुरू हो जाने से अब लोगों को काफी सहूलियत होगी। वहीं आरओ प्लांट संचालक जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि ग्राहकों को उचित दाम पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया गया है।