पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लेस्लीगंज में 305 बच्चों को बांटी गई पोशाक, छात्राओं को दुपट्‌टा

लेस्लीगंज में 305 बच्चों को बांटी गई पोशाक, छात्राओं को दुपट्‌टा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय मध्य विद्यालय लेस्लीगंज में शनिवार को पोशाक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र प्रसाद सोनी तथा विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने विद्यालय की 305 छात्र छात्राओं के बीच पोशाक वितरण किया। मौके पर मुखिया ने छात्र छात्राओं को नियमित विद्यालय आने तथा अपने घर व पास पड़ोस कि नियमित साफ सफाई करने का संकल्प दिलाया। प्रसाद वितरण के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने अपनी ओर से वर्ग 8 की छात्राओं को दुपट्टा मुहैया कराया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव रंजन मिश्र, सहायक शिक्षक तस्लीम अहमद, अरविंद राम, संत कुमार तिवारी, अर्जुन जायसवाल, जगदीश राम, धर्मशीला कुमारी, पुष्पा पांडेय, संगीता कुमारी, प्रियदर्शनी कुमारी, सुषमा सोनी, सुधा त्रिवेदी, प्रतिमा कुमारी, एसएमसी उपाध्यक्ष कौशल्या देवी, इसपाक होदा समेत विद्यालय की कई छात्र छात्राएं उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...