लेस्लीगंज | प्रखंड के श्रीरामपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राम नारायण राम (90 वर्ष) का निधन हो गया। वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार की संध्या तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी लेस्लीगंज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका दाह संस्कार गुरुवार को मलय नदी के श्मशान घाट पर किया गया। दाह संस्कार कार्यक्रम में प्रखंड के कई शिक्षक समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।