मनिका | मनिका हाईस्कूल के मैदान में जनविकास ट्रस्ट लेस्लीगंज के तत्वावधान में तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इसका उद्घाटन विधायक हरिकृष्ण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर विधायक सिंह ने कहा कि योग मानव जीवन में जरूरी है। योग करने से कई प्रकार के लाभ हैं। कार्यक्रम में जनविकास ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सचिव ने विधायक को योग संबंधित बुक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बृंदबिहारी यादव, राजमुनी यादव, बैजनाथ प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि बबन पासवान, विश्वनाथ राय, प्रदीप प्रसाद, जनविकास ट्रस्ट के मनोज प्रसाद, अजीत तिवारी समेत सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास भी किया।