नहर के पक्कीकरण कार्य का जल्द किया जाएगा शिलान्यास
लेस्लीगंज में शिलान्यास करते पांकी विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह व अन्य।
भास्कर न्यूज | लेस्लीगंज
प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास बुधवार को विधायक बिट्टू सिंह ने किया। विधायक ने कहा कि जल्द ही एक अरब 76 करोड़ की लागत से बहुप्रतिक्षित मलय नहर पक्कीकरण व गहरीकरण योजना का स्थलीय शिलान्यास करा कर काम शुरू कराया जाएगा, ताकि किसानों के खेतों में हरियाली लाई जा सके। प्रखंड प्रमुख रमेश राम ने कहा कि प्रखंड भवन बनकर तैयार हो जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।
समाज सेवी कमेश यादव व तारकेश्वर पासवान ने कहा कि जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ का विरोध करने पर विधायक को झूठे मुकदमों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी हाल में पांंकी की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, विशेष प्रमंडल के सहायक अभियंता रामाकांत प्रसाद, कनीय अभियंता मिथिलेश पांडे, तारकेश्वर सिंह, प्रधान सहायक रविंद्र तिवारी, अंचल निरीक्षक विजय उरांव, मंदीप तिवारी, नंदकिशोर सिंह, बजरंगी सोनी, उमोद सिंह, अनुज सिंह, सुनील सिंह, उमेश तिवारी, मिस्टर महमूद, हेमू खान, संजय सोनी, नगीना सिंह, राजू सिंह, अजीत सिंह, मंटू तिवारी, अनिल शुक्ला, मनोज पांडे, शैलेश सिंह, साकेत सोनी, सत्येंद्र पासवान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।