पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तरीचरकलां के प्रभारी सीएमओ होंगे अंबिका प्रसाद पांडेय

तरीचरकलां के प्रभारी सीएमओ होंगे अंबिका प्रसाद पांडेय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीकमगढ़ | नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नगरीय निकाय की तबादला सूची कर दी है। विभाग के उप सचिव भरत यादव ने 49 अधिकारियों व कर्मचारियों को इधर से उधर किया है। सूची के मुताबिक टीकमगढ़ नगर पालिका के राजस्व उप निरीक्षक अंबिका प्रसाद पांडेय को निवाड़ी क्षेत्र की तरीचरकलां नगर परिषद का प्रभारी सीएमओ बनाया गया है। ओरछा नगर परिषद के सीएमओ दिनेश तिवारी को ओरछा विशेष क्षेत्र प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे प्रभारी सीईओ बनाए गए हैं। इसी तरह लिधौरा खास नगर परिषद के मुख्य लिपिक प्रदीप रिछारिया को बड़ा मलहरा नगर परिषद का सीएमओ बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...