- Hindi News
- National
- पीएचसी भवन शिलान्यास समारोह में गुटबाजी हावी सरपंच को ही नहीं बुलाया तो लोगों ने जताया एतराज
पीएचसी भवन शिलान्यास समारोह में गुटबाजी हावी सरपंच को ही नहीं बुलाया तो लोगों ने जताया एतराज
पंचायत में एक करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पीएचसी भवन शिलान्यास समारोह गुटबाजी की भेंट चढ़ गया। इस भवन का शुक्रवार को विधायक द्रोपदी मेघवाल ने शिलान्यास किया। समारोह में सरपंच मीरादेवी परिहार तक को भी नहीं आमंत्रित नहीं किया गया। इस पर सरपंच समर्थकों तथा यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक के प्रति रोष जाहिर करते हुए नाराजगी जताई। कार्यकर्ता पवन थापन, सुखराम मेघवाल व रामस्वरूप बाजीगर ने बताया कि गांव की मुखिया को इस समारोह में नहीं बुलाना विरोधी पार्टी की ओच्छी मानसिकता का परिचय है। वहीं सरपंच मीरादेवी परिहार ने बताया कि शिलान्यास समारोह के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में मैं किसी कार्यवश पीलीबंगा चली गई तथा विधायक ने चंद पार्टी के समर्थकों के साथ इस का शिलान्यास कर दिया। यहां तक कि इस शिलान्यास पट्टी पर मेरा नाम तक ही नहीं लिखवाया। शिलान्यास समारोह में उपसरपंच संजय भादू, डॉ. संदीप तनेजा, जिला परिषद के पूर्व सदस्य रामगोपाल गोदारा, जसविंद्रकौर सिद्धू, पूर्व सरपंच मलकीतसिंह सिद्धू व पीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष आदि मौजूद थे।