बैशाखी पर लंगर, सुख-समृद्धि की कामना
लिखमीसर| बैसाखी पर्व उत्साह से मनाया गया। समाज के लोग गुरुघरों में एकत्रित हुए तथा अखंड पाठ का भोग डाला तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। खरलियां गुरुद्वारा में इस मौके पर तीन दिन से जारी अखंड पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। वहीं लिखमीसर गुरुद्वारा में अखंड पाठ रखा गया जिसका सोमवार को भोग पड़ेगा। वहीं खेतों में पकी हुई कणक की कटाई भी इस पर्व के दिन से पूरी तरह से शुरू मानी जाती है।