मंच के अध्यक्ष को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करनते भाजपाई।
भास्कर न्यूज|लोहरदगा
महली जनजाति विकास मंच द्वारा संतोष महली को मंच का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि संतोष महली जैसे मेहनती युवा के नेतृत्व में महली समाज निश्चित ही नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। साथ ही महली समाज का उत्थान भी संभव है। इस मौके पर मनोरमा एक्का, अरविंद वर्मा, प्रह्लाद केशरी, मनीष शिखर, लाल अविनाश नाथ शाहदेव, मिथुन तमेड़ा, नीतीश सिंह, विश्वजीत शाहदेव व मनीष सिंह आदि उपस्थित थे।