शहर के शांति नगर निकट स्थित त्रिमूर्ति मंदिर परिसर में ब्रह्मविद परिषद की जिला इकाई की बैठक रविवार को हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने, परिषद के कोष को बढ़ाने, ब्रह्मविद् परिषद के नाम राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलने, ब्राह्मणों के सुख-दुख में सहयोग करने आदि पर विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को परिषद की बैठक होगी। बताया गया कि प्रखंडों में भी ब्राह्मण समाज की बैठक कर सभी ब्राह्मणों को समाज से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रखंड में ही तिथि निर्धारित कर आने वाले समय में बैठक करनी है एवं नए सदस्यों को जोड़ना है। बैठक में लोहरदगा के वेद शास्त्री आचार्य अर्जुन देव पौराणिक एवं गोली गांव कुडू प्रखंड निवासी विश्वनाथ पाठक के निधन पर दुख व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता चंद्रशेखर मिश्र ने की। इस मौके पर कृष्ण देव मिश्रा, सूर्यकांत पाठक, रमेश देव पौराणिक, अभिषेक पाठक, अभय भारती, अनिल पांडे, प्रमोद पंडा, गौतम पांडेय, यदुवीर मिश्र, जगनंदन पौराणिक, वंशीधर मिश्र, नवर| शर्मा, नकुल देव पौराणिक, जनार्दन पांडेय, रामसेवक पाठक, अखिलेश्वर मिश्र, सिद्धेश्वर पाठक, कन्हैया मिश्र, गोरख पांडे, राम किशोर शुक्ल, दिनेश कुमार पांडे, अरविंद दूबे, अशोक पाठक, धनेश्वर मिश्र व जय शंकर मिश्र समेत अन्य उपस्थित थे।