पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर जताया शोक

कांग्रेस पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर जताया शोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहरदगा | कुडू प्रखंड अध्यक्ष सहादत अंसारी की मौत पर रविवार को विधायक सुखदेव भगत उनके आवास पहुंच शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। कुडू प्रखंड अध्यक्ष लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। मौके पर विधायक ने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार मृतक सहादत के शोकाकुल परिवार के साथ है। इनके मृत्यु से पार्टी को काफी क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू, साजिद अहमद चंगू, लाल धनंजय नाथ शाहदेव, जैनूल अंसारी, शाहिद अहमद बेलू, सुबोध शाहदेव, संजय बैठा, संतोष पासवान, अनिल कुमार, पवन गौतम, कुणाल अभिषेक, प्रमोद साहू, संजीव मुखर्जी, महावीर उरांव, उमेश्वर नाथ तिवारी, किस्सा साव, शामुल अंसारी, डोमना उरांव, ठाकुर प्रसाद, सदरूल अंसारी, नंदू शुक्ला, खलील आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...