लोहरदगा | शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 21 मई को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए विभाग के जूनियर इंजीनियर सुजीत कुमार ने बताया कि 11 केवीए एबी स्विच बदलने का कार्य किया जाना है। जिससे 11 केवीए सेन्हा फीडर और 11 केवीए पीएचईडी फीडर की बिजली बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से दी जाएगी।