पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बूथ स्तर पर काम करें भाजपा पदाधिकारी

बूथ स्तर पर काम करें भाजपा पदाधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में भाजपा कुडू मंडल की बैठक

भास्कर न्यूज|कुडू

प्रखंड के पंडित दीन दयाल उपाध्याय भवन में भारतीय जनता पार्टी के कुडू मंडल की बैठक हुई। इस मौके पर लोहरदगा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने सभी पंचायतों की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष ने कहा पंचायत के पदाधिकारी अपनी पंचायत के बूथ को मजबूत करें। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करें।

समाज के अंतिम व्यक्ति को योजना का लाभ मिले इस दिशा में काम करें। भाजपा पार्टी ही गरीबों की हितों की रक्षा करने वाली पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता निष्ठावान होते हैं। भाजपा में वंशवाद की प्रणाली नहीं है। आम कार्यकर्ता भी अध्यक्ष व प्रधानमंत्री बन सकता है। बैठक की अध्यक्षता कुडू मंडल अध्यक्ष राजेश प्रसाद ने की।

इस मौके पर कुडू मंडल प्रभारी मनीर उरांव, जिला महामंत्री बाल कृष्णा सिंह, नवीन कुमार टिंकू, लाल विकास नाथ, राजू रजक, अर्जुन उरांव, विमलेश उरांव, पूरन उरांव, राम स्वारथ साहू, पंकज भारती, वैधनाथ पाहन, हरिनाथ उरांव, सुबोध उरांव, बंदे उरांव, बिजला उरांव, लखन उरांव, यदुनंदन तिवारी, दुबराज वर्मा, कपिंद्र महतो, सुका टाना भगत, सुकर सुधाकर, रजनीकांत चौधरी व सन्दीप साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...