पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को बांटी कॉपी और पेंसिल

बच्चों को बांटी कॉपी और पेंसिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहरदगा | किस्को मोड़ स्थित गुरुकुल शांति आश्रम में रविवार को लोहरदगा जिला मारवाड़ी सम्मेलन के बैनर तले मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने समारोह का आयोजन कर 101 बच्चों के बीचों को सामग्रियों का वितरण किया। इसके अलावा आश्रम में रह रहे 60 बच्चों व बाहर से आए बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रेजर, फल, बिस्कुट, टॉफी आदि का वितरण किया। जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री दीपक सर्राफ ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। समाज आगे भी हर संभव मदद करते रहेगी। कार्यक्रम में सरोज सर्राफ, लातेहार से आई संगीता महलका, रेखा, आकांक्षा सर्राफ, प्रीति महलका, अंजली सर्राफ, निशा महलका, हनि अग्रवाल, अंजू सर्राफ, श्रृष्ठ सर्राफ, निशांत सर्राफ, शिवम अग्रवाल, सत्यम सर्राफ, मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री दीपक सर्राफ आदि अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...