लोहरदगा |मारवाड़ी युवा मंच बैनर तले रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला गुदड़ी बाजार में निःशुल्क स्वास्थ्य सह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रांची के दृष्टि आई हॉस्पिटल द्वारा आधुनिक मशीन से मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय सदस्य संदीप पोद्दार व लोहरदगा शाखा अध्यक्ष रामप्रकाश मोदी व उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर 165 मरीजों की आंखों के साथ सुगर व ब्लडप्रेशर की जांच कर दवा व सुझाव दिए गए। शिविर को सफल बनाने में मंच के मनीष पोद्दार, अमन पोद्दार, विवेक केडिया, मयंक मोदी, देवदत्त केशरी, निशान पोद्दार, बिजय गुप्ता, साधन वर्मा, भीम महतो, आनन्द साहू ककू, सतपाल प्रसाद समेत अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।