पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी छुट्टी में बच्चों ने की अजय उद्यान में मस्ती

गर्मी छुट्टी में बच्चों ने की अजय उद्यान में मस्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के बीचों बीच बरवा टोली के निकट अजय उद्यान में रविवार को बच्चों ने झूला झूलकर खूब मस्ती की। गर्मी होने के कारण लोग सुकून भरे पल बिताने के लिए शाम पार्क पहुंचे दिखे। हॉलीडे होने के कारण बच्चों के अभिभावक भी पार्क में बच्चों के साथ मस्ती करते दिखे। कुछ लोग तो घंटो सेल्फी भी लेते रहे। प्रत्येक दिन की अपेक्षा रविवार को पार्क में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली।

सरकारी कर्मचारियों ने भी छुट्टी में अपने बच्चों को लेकर पार्क में देर शाम तक मस्ती करते रहे। कहीं-कहीं बारिश होने के कारण तथा आसमान में बादल रहने से पार्क में बच्चों व अभिभावकों की भीड़ रही। पार्क में संसाधनों की कमी होने के बावजूद जिले मे एक मात्र पार्क होने के कारण यहां लोग थोड़ी थकान मिटाने के लिए पहुंचते है। पार्क में कई त्रुटियां होने के बावजूद बच्चों की मस्ती में कोई बाधा नहीं होती है। पार्क में वाटर फाउंटेन व ट्रेन सहित अन्य खेल खिलौने की वस्तुएं खराब पड़ी है। यदि ये सभी चीजें रहती तो बच्चों के मनोरंजन में चार चांद लग जाता। यहां गंदे पानी में तैरते मछली भी मरी पड़ी है। फिर भी बच्चें उसे जगाने की कोशिश मे लगे रहते है। पार्क के देखरेख प्रभारी सालीराम उरांव ने कहा कि अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को लगभग 250 की संख्या में बच्चें व बुजुर्ग पहुंच शाम का आनंद लिया। हालांकि गर्मी छुट्टी होना भी संख्या की बढ़ोतरी का कारण बताया। बताया कि पूर्व में आंधी तूफान व अन्य चोरी के मामले पर पार्क की सुंदरता थोड़ी फिकी पड़ गई है।

खबरें और भी हैं...