लोहरदगा | झारखंड पेंशनर समाज के तीन सदस्यीय शिष्टमंडल ने चिकित्सा भत्ता लागू करने की मांग को लेकर झारखंड सरकार वित्त विभाग के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा। पेंशनर समाज के राष्ट्रीय सचिव महेश कुमार सिंह, दुधेश्वर विश्वकर्मा एवं चन्द्रकांत सिंह ने वित्त विभाग के सचिव से कहा कि सातवां वेतन आयोग लागू होने की तिथि से अबतक चिकित्सा भत्ता लागू नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में काफी रोष है। झारखंड के पेंशनरों एवं कर्मचारियों को भी चिकित्सा भत्ता दिया जाए।