पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सब जूनियर बॉयज सिंगल में तुषार ने प्रवीण को हराकर जीता खिताब

सब जूनियर बॉयज सिंगल में तुषार ने प्रवीण को हराकर जीता खिताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से शनिवार को इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन मधुसूदन लाल अग्रवाल महिला इंटर कॉलेज बैडमिंटन कोर्ट में हुआ। बैडमिंटन टूर्नामेंट सब जूनियर बॉयज सिंगल में तुषार पौराणिक ने प्रवीण किस्पोट्टा को हराकर विनर का खिताब जीता। सब जूनियर डबल बॉयज में सौरभ कुमार एवं निशांत उरांव की जोड़ी ने रक्षित कुमार एवं विकास की जोड़ी को हराकर विनर का खिताब जीता। गर्ल्स सिंगल में तरन्नुम परवीन ने सृष्टि रानी को हराया। गर्ल्स डबल में तरन्नुम परवीन एवं सृष्टि रानी की जोड़ी ने सृष्टि साहू एवं निलीशा को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। बॉयज सिंगल में ऋषभ उरांव ने शिवेश पांडे को हराया। वहीं बॉयज डबल्स में ऋषभ उरांव एवं श्रेय भगत की जोड़ी ने नवीन कुमार भगत एवं विवस्वान की जोड़ी को हराया। वहीं अतिथियों ने टूर्नामेंट में सफल रनर और विनर को मोमेंटो, सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित डालसा के सचिव लक्ष्मीकांत ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल में रोज सुधार की आवश्यकता होती है। जो रनर होता है वही मेहनत के बदौलत विनर भी होता है और जो विनर होता है उसे अपनी पोजीशन बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करना पड़ता है। कहा कि लोहरदगा बैडमिंटन एसोसिएशन लगातार अपने प्रयास से बैडमिंटन के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद ने कहा कि स्कूली टूर्नामेंट में भाग लेने वाले बच्चे राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं। खेल के क्षेत्र में भी कैरियर है सिर्फ हमें लगन से खेल को अपनाने की आवश्यकता है। एसोसिएशन के सचिव मलय दत्ता ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रतिदिन अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

विजेता बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ अतिथिगण।

खबरें और भी हैं...