वार्ड 4 के पार्षद ने खराब चापाकल की मरम्मत कराई
लोहरदगा नगर वार्ड संख्या 4 के नवनिर्वाचित पार्षद प्रतीक प्रकाश मोनी ने वार्ड के ढोरहा टोली में लगभग 8 माह से बंद पड़े चापाकल को चालू कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए वार्ड में जितने भी खराब पड़े चापाकल है। उन्हें जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। इसके अलावा वार्ड के सभी मुहल्ले में टैंकर द्वारा भी पानी उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रतीक प्रकाश मोनी, राजू गुप्ता, अजय ओझा, मुन्ना, रामू गोप, भोला व सुमन सहित काफी संख्या में मुहल्ले के महिला एवं पुरुष मौजूद थे।