चतरा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच की मांग
कांग्रेस युवा अध्यक्ष सुमित कुमार ने मंगलवार को सीएम के नाम डीसी विनोद कुमार को पत्र सौंप चतरा के ईटखोरी प्रखंड के राजा केंदुआ गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। सुमित ने पत्र में कहा है कि चतरा की घटना मानवता पर कलंक है। इस तरह की घटनाएं पुलिस की विफलता दर्शाती है। राज्य में पिछले कुछ माह के अंदर महिला हिंसा में बढ़ोतरी हुई है। पुलिस की आंकड़े के अनुसार जनवरी से मार्च तक राज्य में दुष्कर्म के 328 मामले दर्ज किए गए हैं। इसका मतलब झारखंड में प्रति माह 108 दुष्कर्म की घटनाएं हुई है। इस मौके पर युवा कांग्रेस महासचिव कार्तिक कुजूर, विशाल डुंगडुंग, नीरज साहू, देवनाथ उरांव, विग्गु मुंडा, अमित मिंज आदि सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।