जनजाति धर्म कोड नहीं मिलने तक चलेगा आंदोलन
लोहरदगा | नेशनल सरना प्रचार समिति ने किस्को प्रखंड के डटमा गांव पहान राहुल उरांव की नेतृत्व में जनजाति धर्म कोड जागृति अभियान चलाया। समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र उरांव ने कहा कि सभी आदिवासी जनजाति समूह के संयुक्त प्रयास से ही अलग धर्म कोड मिलेगा। अलग धर्म कोड नहीं मिलने तक आंदोलन किया जाएगा। समिति सचिव फुलचन्द उरांव ने कहा कि नेशनल सरना प्रचार समिति धर्म जागृति अभियान को प्रदेश का प्रत्येक गांव में चलाया जाएगा। इस मौके पर विजय कुमार लोहरा, सुबोद उरांव, सोनम लोहरा, विसराम उरांव, रामदेव उरांव, महेश भगत, सीता उरांव, शीला उरांव, सुकरो उरांव, शीलमंती, शारदा, किरण उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।