पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाजसेवी गंधर्व भगत की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

समाजसेवी गंधर्व भगत की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक व समाजसेवी सुखदेव भगत के पिता स्व. गंधर्व भगत की 10वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। जिसमें सभी समुदाय के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्व. भगत के बड़े पुत्र दुर्गा भगत, छोटे पुत्र सुखदेव भगत, पुत्र वधु चंद्रपति एवं नप अध्यक्ष अनुपमा भगत, अभिनव सिद्धार्थ ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। श्रद्धांजलि सभा विधायक के नदिया स्थित आवासीय परिसर में हुई। पुरोहित परमानंद मिश्र ने सबसे पहले हवन व पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया। जिसके बाद उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने कहा कि स्व. भगत ने आदिवासी महासभा के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और महात्मा गांधी के रामगढ़ अधिवेशन में शामिल होने साइकिल से गए थे। कार्यक्रम में साबीर खान, आलोक कुमार साहू, साजिद अहमद चंगू, फादर नेम्हस एक्का, ठाकुर प्रसाद, मोहन दूबे, कमल केशरी, हाजी सिकंदर अंसारी, शहादत हुसैन, विजय जायसवाल, डॉ. शंभू चौधरी, रमेश चिनी, अकील रहमान, अनिल कुमार, सुबोध साहू व सुधीर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...