सेन्हा थाना के निकट चना और शरबत वितरण शुरू
प्रखंड थाना के निकट भीषण गर्मी को देखते हुए मंगलवार को सेन्हा थाना और बिंदास ग्रुप संस्था के संयुक्त बैनर तले चना और शरबत वितरण का शुभारंभ किया गया।
इसका शुभारंभ जिप सदस्य रामलखन प्रसाद, थाना प्रभारी जगरनाथ उरांव ने किया। थाना प्रभारी सह बिंदास ग्रुप संस्था के संरक्षक उरांव ने कहा कि राहगीरों, स्कूली बच्चों के लिए शरबत और चना का व्यवस्था की गई है।
लोहरदगा मुख्य पथ पर चलने वाले ऑटो, बस को रोककर यात्रियों को चना और शरबत दिया गया। इस मौके मिथिलेश सिंह, शोभाकांत दास, सत्येंद्र नारायण, मुकेश दूबे, नंदकिशोर शुक्ला, प्रमोद महतो, मुख्तार अंसारी व आनंद साहू समेत पुलिस के जवान शामिल थे।