पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर की सफाई कर कचरों को उठाएं व लोगों को पेयजल किल्लत नहीं होने दें

शहर की सफाई कर कचरों को उठाएं व लोगों को पेयजल किल्लत नहीं होने दें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक सुखदेव भगत ने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में नप कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात कर नप क्षेत्र में कचरों के अंबार, पानी की समस्या तथा टेंडर के संबंध में जानकारी ली। नप कार्यपालक को फटकार लगाते हुए कहा कि जन मुद्दों से समझौता नहीं होगा।

जल्द से जल्द नगर परिषद क्षेत्र के कचरों का उठाव किया जाए। जिस पर कार्यपालक ने 20 मई से कचरों के नियमित उठाव व साफ सफाई करने की बात कही। पेयजल समस्या पर कहा कि सिर्फ अपनी पसंद के संवेदक को कार्य देने के चक्कर में जिलेवासियों को पेयजल की परेशानी नहीं होने देंगे। पेयजल की समस्या को जल्द निपटाएं। सिर्फ वैकल्पिक व्यवस्था पेयजल का समाधान नहीं होना चाहिए। ज्ञात हो कि लंबे समय से जिले में पेयजल की आपूर्ति का ठेका नप कार्यालय द्वारा विशेष संवेदक को ही दिया गया है, जो नियम के खिलाफ है। विधायक ने नप कार्यालय द्वारा निकाले गए सड़क निर्माण के टेंडर को अविलंब रद्द करने को कहा। विधायक ने कहा कि जब नप के नए बोर्ड में निकाले गए टेंडर को रद्द करने का प्रस्ताव पास हो चुका है उसके बाद भी अबतक टेंडर रद्द क्यों नहीं हुआ। इस मौके पर नप उपाध्यक्ष रउफ अंसारी, सत्यजीत सिंह, सोनी कुरैशी, राजू कुरैशी, आलोक कुमार साहू, मो. इकबाल हुसैन, फिरोज शाह, अनवर अंसारी, मनान खान, वार्ड पार्षद अलीमुद्दीन कुरैशी, मनीर अंसारी, सुमित सिन्हा व रिजवान अंसारी आदि उपस्थित थे।

लेखा संधारण व नजारत का कार्यभार गजेंद्र को

नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर ने बताया कि नप के सहायक सह नाजीर सफदर आलम के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता के आरोप होने के कारण लेखा संधारण व नजारत का कार्यभार प्रधान सहायक गजेंद्र राम को दिया गया। गजेंद्र राम को निर्देश दिया गया है कि वे प्रभारी ग्रहण करने की तिथि से एक नया लेखा पंजी संधारन करना सुनिश्चित करेंगे।

खबरें और भी हैं...