बच्चों ने सीखा हारमोनियम बजाना
आरडी सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन भी बच्चों का सिखाई गई कई विद्याएं
भास्कर न्यूज|लोहरदगा
शहर के सुभाष चौक निकट स्थित रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को पांच दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन भी बच्चों को कई विद्याएं बताएं गए। आचार्य सूरज साहू द्वारा घोष वंदना व आचार्या सुजाता देवघरिया द्वारा हारमोनियम पर सरगम बजाने के बारे में बताया गया। रमेश कुमार ने बच्चों को कई खेल खिलाए।
उन्होंने खेल के माध्यम से बताया कि हमें सभी बात को ध्यान से सुनना चाहिए। स्कूल में शिक्षकों की बात को भी ध्यान से सुनना चाहिए तभी पढ़ाई को ठीक से समझ सकेंगे। नेम गेम के माध्यम से बच्चों को एलर्ट रहने, सावधान रहने एवं याद रखने की क्षमता को बढ़ाने की जानकारी भी दी। कहा कि खेलने से शरीर में फुर्ती बढ़ती है और शरीर स्वस्थ रहता है।
गौतम चंदा ने बच्चों को शादी के कार्ड से धरौंदा और नेपाल का मंदिर बनाना सिखाया। शादी कार्ड जो घरों में बेकार रहता है उसे उपयोग करके बहुत सारी चीजों को बनाया जा सकता है। विद्यालय की निदेशिका डॉ. राज मित्तल ने कहा कि बच्चें समर कैंप में नए नए चीजों को सीखते है। इससे उनके अंदर बौद्धिक एवं मानसिक विकास होता है। मौके पर मुख्य रूप से श्रीराम ध्यान सिंह, सुधा देवी, पुष्पा खलखो, मालती देवघरिया, किरण, जनार्दन सिंह आदि काफी संख्या में बच्चें मौजूद थे।