चित्रकला प्रतियोगिता में सुमन और अरविंद ने मारी बाजी
सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते अधिकारी।
भास्कर न्यूज|लोहरदगा
स्थानीय प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय के सभागार भवन में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा आठ से दश और ग्यारहवीं व बारहवीं के छात्र छात्राओं के बीच चित्रकला, निबंध व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां कार्यक्रम झारखंड जैव विविधता पर्षद रांची एवं प्रगति एजुकेशनल एकेडमी रांची के संयुक्त बैनर तले आयोजित हुआ। जैव विविधता को दर्शाने के विषय पर हुए चित्रकला प्रतियोगिता में ग्यारहवीं व बारहवीं वर्ग के व प्राकृतिक स्थल विषय पर बनाए गए चित्रकला में कक्षा अष्टम व दशम के 25, 25 बच्चे भाग लिए। जिसमें ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा में सुमन टोप्पो, सुरेश नगेशिया, अलिना सबा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय हुए। वहीं 8वीं व 10वीं के छात्रों में अरविंद उरांव, पियुष वर्मा, नवशाद अंसारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय हुए। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में बिलेंदर उरांव, यासीन अहमद व प्रमोद उरांव क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय हुए। इधर सभी सफल छात्रों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, जैव विविधता पर्षद के दिनेश कुमार मेहता, संस्था के कोर्डिनेटर प्रशांत कुमार ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। मौके पर मुख्य रूप से शिक्षक राहुल कुमार, संजय कुमार पांडेय, वीणा कुमारी, मीनाक्षी आदि उपस्थित थे।