पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य के उपभोक्ताओं में आई है जागरूकता : तपन

राज्य के उपभोक्ताओं में आई है जागरूकता : तपन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला परिसदन केंद्र में पीडीजे व डीसी से वार्ता करते आयोग के प्रेसिडेंट।

नेतरहाट अवलोकन के दौरान लोहरदगा पहुंचे उपभोक्ता निवारण आयोग के प्रेसिडेंट

भास्कर न्यूज|लोहरदगा

झारखंड राज्य उपभोक्ता निवारण आयोग के प्रेसिडेंट जज तपन सेन ने मंगलवार को सर्किट हाउस पहुंचकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश चंद्रप्रकाश अस्थाना व डीसी विनोद कुमार से मुलाकात की। साथ ही जिले में उपभोक्ता निवारण के मामलों के निपटारों की जानकारी ली।

तपन सेन ने कहा कि राज्य के उपभोक्ताओं में जागरूकता आयी है। वे गलतियों की शिकायत झारखंड राज्य उपभोक्ता निवारण को पत्र व कार्यालय पहुंचकर दर्ज करा रहे हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले सिर्फ 2018 में अब तक राज्य भर में लगभग 500 उपभोक्ता के वाद विवाद के मामलों का निपटारा किया जा चुका है।

उन्होंने पीडीजे से जिले की न्यायिक व्यवस्था व प्रणाली की जानकारी ली। तथा डीसी विनोद कुमार से जिले की हालात पर चर्चा की। इसके बाद राज्य उपभोक्ता निवारण आयोग के अध्यक्ष झारखंड का गौरव स्वरूप नेतरहाट के अवलोकन के लिए प्रस्थान किए।

खबरें और भी हैं...