पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेल्डिंग की चिंगारी से ट्रक में लगी आग, एक घायल

वेल्डिंग की चिंगारी से ट्रक में लगी आग, एक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर थाना क्षेत्र के किस्को मोड़ स्थित एक गैराज में सुबह वैल्डिंग करने के दौरान चिंगारी से ट्रक के नीचे रखी लकड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ट्रक को अपने चपेट में लेने लगी। लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान वैल्डिंग कर रहे युवक आसिफ कुरैशी घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैराज में खड़े ट्रक की मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान आग लग गई। लोगों से सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को पूरी तरह बुझा दिया।

खबरें और भी हैं...