पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे ऑटो चालक

यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे ऑटो चालक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहरदगा | यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर यातायात नियमों की ऑटो चालक धज्जियां उड़ा रहे है। इसके अलावा ट्रैकर, सवारी बसों की भी हालत कुछ इसी तरह की है। यात्रियों व सामान को ऑटो व ट्रेकरों में भर नियमों की अनदेखी हो रही है, वहीं बड़ी दुर्घटनाओं को आमंत्रित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जगह जगह पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसके बावजूद इस तरह स्थिति जिला प्रशासन के सख्ती को कहीं ना कहीं कमजोर बता रहा है।शहर के न्यू रोड में हर दिन होने वाली दुर्घटनाओं के पीछे कुछ कारण ऑटो, ट्रेकरों का ओवरलोडिंग होता है। बीते दिन ऐसे ही ओवरलोड ऑटो के ओवरलोड होने के कारण ओवरटेक के दौरान एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

खबरें और भी हैं...