पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डोकरा शिल्प के प्रोडक्ट को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचाने का किया जाएगा प्रयास

डोकरा शिल्प के प्रोडक्ट को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचाने का किया जाएगा प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहरदगा| हिरही गांव में चल रहे डोकरा शिल्प उद्योग उत्पादन केंद्र का गुरुवार को सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के दिल्ली, रांची एवं जिला उद्योग केंद्र द्वारा निरीक्षण किया गया। डिप्टी डायरेक्टर एमएसएमई के पीके मुखोपाध्याय ने कहा कि लोहरदगा जैसे छोटे जगह पर डोकरा शिल्प की कारीगरी देखकर अच्छा लगा। हमारा प्रयास इस प्रोडक्ट को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचाने का होगा। जिला प्रभारी एमएसएमई रांची के पीके गुप्ता ने कहा कि उक्त केंद्र को समय-समय पर मदद की जाएगी। डीडीएम नाबार्ड रबेश सिंह ने सभी शिल्पियों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर एमएसएमई रांची के आनंद दयाल, केवाआईसी रांची के प्रवीर कुमार, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक नीलम केरकेट्‌टा, पंकज कुमार झा, अनिल कुमार शर्मा, सुदीप पॉल, सुभाष गुप्ता, अमर कुमार देवघरिया, दानिश अहमद, सुमन देवी, विद्या देवी व बिरसु लोहरा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...