बलदेव साहू महाविद्यालय में गुरुवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रो. गोस्नर कुजूर के 88 वर्षीय पिता शिलवानुस कुजूर के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. लोहरा उरांव ने बताया कि शिलवानुस पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इसी दौरान 15 मई को उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। शोक व्यक्त करने वालों में इग्नू स्टडी सेंटर के को-ऑर्डिनेटर डॉ. शशि कुमार गुप्ता, डॉ. कंजीव लोचन, प्रो सुरा उरांव, नईम खान, सतीश तिर्की, वीरेंद्र कुमार सिंह, सुमन कुजूर, विजेंद्र विश्वकर्मा, निखिल कुमार, दिवाली कच्छप, नीरव अग्रवाल, रतनेश कुमार, धनराज भगत, राकेश कुमार वर्मा, प्रकाश सिंह, दुर्गा महतो, मो. मुर्तजा, सुरेश प्रसाद, अमरदीप कुमार, अशोक कुमार, सोमरा उरांव, गंगरी, बालो, धीरजमुनी व तारामुनी आदि शामिल थे।