पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर कैंप में बच्चों ने सीखा घरौंदा बनाना

समर कैंप में बच्चों ने सीखा घरौंदा बनाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौथे दिन बच्चों ने सांकेतिक भाषा, घोष वादन, संगीत भी सिखा

भास्कर न्यूज | लोहरदगा

शहर के सुभाष चौक निकट स्थित रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को समर कैंप के चौथे दिन बच्चों को सांकेतिक भाषा, घोष वादन, संगीत व शादी कार्ड से तरह तरह की चीजें बनाने की जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंचे अतिथि अखिल भारतीय शिक्षा प्रमुख ब्रजमोहन मंडल ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल को देखा और उनसे उस मॉडल के अलावा सीखे गए क्रियाकलापों पर जानकारी ली। आकृति उदय के गौतम चंदा ने बच्चों को घरौंदा बनाना सिखाया।

विद्यालय की निदेशिका डाॅ. राज मित्तल ने कहा कि कैंप में बच्चे मस्ती के साथ कई चीजें सीख रहे हैं। वहीं आचार्य सुधांशु कुमार ने भी बच्चों को सांकेतिक भाषा सिखाए। मौके पर सुधा देवी, संगीता मित्तल, वीरेंद्र मित्तल, सुजाता देवघरिया, मालती देवघरिया, पुष्पा किरण, जनार्दन सिंह, सूरज साहू आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...