लोहरदगा | जिला कृषि विकास महासंगठन के जिला अध्यक्ष मो. गुलाम अंसारी ने डीसी विनोद कुमार को आवेदन सौंपकर विदेशी बीज में देशी धान मिलावट करने वाले कंपनी पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने विदेश कंपनी यूएस एग्रीसीड्स के हाईब्रिड धान यूएस 312 वो यूएस 382 नाम के बीज में देशी धान का मिलावट करने का आरोप लगाया है। जिससे जिले में हाईब्रिड धान बीज के नाम पर किसानों से ठगी हो रही है। जिले में सभी किसान खरीफ फसल धान, मक्का की भरपूर खेती करते हैं। परंतु हाईब्रिड धान के स्थान पर डूपलीकेट पॉकेट कुछ कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराया जा रही है। इसे लेकर महासंगठन की बैठक 16 मई को की गई। रवि उरांव, बंधु उरांव, सोमे उरांव, जनतुल्ला अंसारी, रोजाउद्दीन अंसारी, भोला महली व बिगल महली समेत अन्य किसानों ने उक्त नाम के धान की गुणवत्ता में भारी कमी बताते हुए आरोप भी लगाया है कि देशी से मिलावट की जा रही है।