लोहरदगा |लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद प्रतिक प्रकाश मोनी ने वार्ड के ब्लॉक कॉलोनी के अशोक नगर में 3 नए पोल लगवाए। मोनी ने कहा कि वार्ड में और भी बिजली पोल की जरूरत है जिसे बिजली विभाग से बातचीत कर जल्द लगवाने के प्रयास किया जाएगा। कवर वायर भी वार्ड में लगवाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि तार टूटने से कोई अप्रिय घटना नहीं हो। उन्होंने ब्लॉक कॉलोनी, मेन रोड, ढोड़हा टोली सहित अन्य जगहों पर कई माह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को चालू कराया। इस मौके पर दिलीप सिंह, धीरज सिंह, मनीष ठाकुर, दिग्गज सिंह, गोलू, बंटी सहित मुहल्ले के लोग मौजूद थे।