इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
जिन 25 योजनाओं का 7 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से शिलान्यास हुआ उनमें मुख्य रूप से कैरो प्रखंड के कैरो बक्सी पथ में कंदनी नदी पर सेतु निर्माण कार्य, सेन्हा में अनुसूचित जनजाति छात्रावास सेन्हा, लोहरदगा में बीएस कॉलेज में ड्रिंकिंग वाटर व बोरिंग कार्य, लोहरदगा एसटी होस्टल में बोरिंग कार्य, किस्को, कुडू, भंडरा, लोहरदगा व कैरो में सिंचाई योजना का जीर्णोद्धार, पेशरार के लावागांई व केकरांग में मिनी जलापूर्ति योजना व पेशरार में पाइप जल आपूर्ति योजना सहित किस्को के अलग-अलग जगहों पर लघु पाइप जलापूर्ति योजना शामिल है।