2022 तक एक भी कच्चा मकान नहीं होगा : राकेश
जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने स्थानीय भाषा नागपुरी में कहा कि लोहरदगा की प्राकृतिक खूबसूरती उन्हें कश्मीर की याद दिलाती है। आज इसके पहाड़ी क्षेत्र भी बल्ब की रोशनी से जगमगा रहे हैं। यह विकास का ही द्योतक है। कहा 2022 तक एक भी कच्चा मकान नहीं रहेगा। जिसे लेकर कार्य तीव्र गति पर है।