पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी ध्यान दें छात्र छात्राएं

पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी ध्यान दें छात्र-छात्राएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुटबॉल कैंप के मौके पर उपस्थित खिलाड़ी व अतिथिगण।

भास्कर न्यूज|लोहरदगा

जिले के पतरा टोली के निकट स्थित संत स्तानिसलास उच्च विद्यालय के फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को 12 दिवसीय समर फुटबॉल कैम्प का शुरुआत की गई। समाजसेवी विमल कांत सिंह और विद्यालय के प्रिसिंपल फादर अलेक्स डुंगडुंग ने समर कैंप का शुभारंभ किया गया। समर फुटबॉल कैम्प में पतराटोली, ओयना, बक्सीडीपा, गुड़गामा, मन्हो, हिरही, नदिया, किस्को मोड़ के लगभग 70 -80 बच्चे भाग ले रहे हैं।

विमल कांत सिंह ने कहा कि इस तरह के समर कैंप का आयोजन करना एक अच्छी पहल है। बच्चों को समर कैंप में एक अलग ही माहौल मिलेगा। जिससे बच्चे पढ़ाई के साथ साथ खेल की बारिकियों के बारे में सिखेंगे। साथ हीं अनुशासन और खेल से होने वाले फायदों को अपने जीवन में लागू करेंगे। जिससे अपने भविष्य को संवार सकते हैं।

मौके पर अलेक्स डुंगडुंग ने कहा की कैंप का मुख्य उद्देश्य स्थानीय बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल में आगे बढ़ाना व उनका सर्वांगीण विकास करना है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेल में भी ध्यान दें। समर कैंप का संचालन अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी सोमा उरांव और विद्यालय के शिक्षक दिनकर कुजूर कर रहे हैं। कैंप के सफल संचालन में जिला फुटबॉल लीग संयोजक धर्मेंद्र भगत, जॉन, उदय, बशील सोरेग आदि की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...